Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 3:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बच्चों ने अध्यापकों के साथ बढ़ चढ़ कर अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया

52 पाठकों ने अब तक पढा

मोहम्मद सलमान की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर ब्लॉक छजलैट जिला मुरादाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। सहायक अध्यापिका योगिता द्वारा देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों का उत्साह देखने लायक था। विद्यालय के प्रधानाचार्य  एसएससी के अध्यक्ष और अन्य शिक्षक भी शामिल रहे।

प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर -2  विकास क्षेत्र छजलैट मुरादाबाद मे प्रियंका चौधरी   के नेतृत्व में  विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

विद्यालय में सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर एस एम सी उपाध्यक्ष मौ सलमान , अध्यापिका, प्रियंका चौधरी एंव विद्यालय स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रियंका चौधरी ने आजादी का अमृत महोत्सव क्या है? महोत्सव के उद्देश्य एवं महोत्सव के महत्व को छात्रों को बताया।

छात्रों ने अमर शहीदों को याद करके मनमोहक प्रस्तुति के साथ विद्यालय के कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया है आज के इस कार्यक्रम में कुमारी लता ,रोली श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, मुमताज सबा एवं अभिभावकों का विशेष योगदान है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़