Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 12:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

देश के 15वां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बनने पर भाजपा मे खुशी की लहर

51 पाठकों ने अब तक पढा

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा देश के 15वां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर,पटाखे फोड़ कर विजय जुलूस निकाला।

भाजपा जनजातीय मोर्चा के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में पूरे उल्लास के साथ शामिल हुये।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह पल हमलोगों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी निर्वाचित हुई है।

उन्होंने कहा कि समाज की वंचित वर्ग ,आदिवासियों,महिलाओं और पूर्वी भारत मे आपार खुशी है।यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है।

उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे है।

देश ने इतिहास रच दिया है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं है।

उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, बचनदेव गोंड़, बृजेश उपाध्याय, जयप्रकाश गोंड़, अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय पांडेय, अशोक तिवारी, अजय दूबे वत्स, बलबीर सिंह दादा, अनूप उपाध्याय, वीरेंद्र कुशवाहा, रणधीर गुप्ता, अवधेश मद्देशिया, अमरनाथ सिंह, नागेंद्र गुप्ता, उमाकांत मिश्र, विकास रौनियार, सुनील यादव, अमरदत्त यादव, शिबू तिवारी, अजय गौतम, व्यास गोंड़, विकाज़ गोंड़, हरेंद्र गोंड़, सूरज गोंड़, वेदप्रकाश गोंड़, श्याम गोंड़ आदि मौजूद रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़