राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट
करनाल। कांग्रेस सेवादल अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में अभियान चलाएगी। सभी शहरों गांवों लोगों के बीच जाकर बताया जाएगा भाजपा सरकार की यह योजना किस प्रकार से देश को बर्बाद करने वाली है।
शुक्रवार को करनाल कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान ने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है समाज का हर वर्ग परेशान है महंगाई चरम सीमा को छू रही है लेकिन केंद्र सरकार का गरीब जनता के प्रति कोई हमदर्दी दिखाई नहीं देती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते जनता जागरूक नहीं हुई तो देश बर्बादी की ओर चला जाएगा ऐसे में हमारे महान राष्ट्र क्रांतिकारी देशभक्तों से अनुरोध है कि समाज को सही मार्गदर्शन देने के लिए अपनी आवाज उठाएं और देश के प्रति समर्पित होकर भाजपा का सफाया करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश प्रधान डॉ पूनम चौहान के निर्देश पर सरकार की पोल खोल अभियान और सेवादल के सदस्यता अभियान को लेकर जिला प्रधान अनिल शर्मा व मदन राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों की डयूटियां सौपी। उन्होंने कहा कि अगिनपथ योजना देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली है। सरकार को यह योजना लाने से पहले सबके सुझाव लेने चाहिए थे। भाजपा सरकार की आदत रही कि बहुमत का फायदा उठाते हुए अनाप-शनाप योजनाएं देश की जनता पर थोप दी जाती है। कांग्रेस सेवादल सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा, ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा, महामंत्री ललित अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह मंगलोरा, उपप्रधान सुरजीत सिंह, बलजीत चौहान, मनोज शर्मा, सचिव हरी राम, डा. जगमाल सिंह, परमजीत वाल्मीकि, शहरी प्रधान इंद्री रामेश्वर दास, शहरी प्रधान नीलोखेड़ी राजिंद्र घणगस, ब्लाक प्रधान नीलोखेड़ी विजय शर्मा, ब्लाक निसिंग प्रधान गुरलाल सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सचिव शुभम सैदपुर, रामप्रकाश व नरेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."