Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 1:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के गांव में अब लग रही है बिजली; रात को केरोसिन जलाकर रौशनी होती रही है यहां

46 पाठकों ने अब तक पढा

संयोग मयूरभंज की रिपोर्ट 

भुवनेश्वर। NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव मयूरभंज जिले के डूंगुरशाही में बिजली पहुंचाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। डूंगुरशाही में करीब 20 परिवार रहते हैं। यह गांव रायरंगपुर से 20 किलोमीटर दूर कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपरबेड़ा गांव में दो गांव बदाशाही और डूंगुरशाही आते हैं, जिसकी आबादी करीब 3500 है।

गांव में बिजली की व्यवस्था न होने की वजह से यह लोग रात में केरोसिन जलाकर रोशनी करते हैं। वहीं रात में अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ जाए तो मोबाइल की टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं। बिजली न होने की वजह से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे कस्बे में जाना पड़ता है।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आने वाली आदिवासी नेता हैं। झारखंड की नौंवी राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। इससे पहले BJP-BJD गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रह चुकी हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़