Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

करंट लगने से मां बेटी की मौत

51 पाठकों ने अब तक पढा

विरेन्द्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा, औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के जलपुरा गांव में वार्ड संख्या 8 में बिजली के करंट लगने से लोहड़ी चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी और उनके आठ माह का बेटी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि मो. एकलाख खां, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, वार्ड सदस्य पिंटू शर्मा, अमझर शरीफ सरपंच प्रतिनिधि पिंटू शर्मा ने घटना स्थल जाकर घटना की जानकारी लेकर परिजनों को सांत्वना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति दिव्यांग है और एक पुजा समारोह में अरवल जिले के ओलदाज गांव गया हुआ था। घर में मृतक का एक भाई भी आया हुआ था। रात में सोने के समय जब स्टेंड वाला पंखा लाने महिला बेटी को गोद में लिए कमरे में गई तो उसी पंखे में करंट से उसी जगह बेहोश गया। साथ में आठ की बेटी भी बेहोश हो गई। परन्तु दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी उसके पति को मिला तो पूजा समारोह से छोड़कर रोते बिलखते घर आया तो दहाड़ मारकर रोने लगा।

थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने घटना स्थल पहुंचे। घटना से गांव में शोक की मातम छा गया। सैंकड़ों की संख्या में गांव के लोग इकठ्ठे हो गए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़