Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 2:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

“अग्निपथ” पर थी शहर को दहलाने की साज़िश, हैरतअंगेज खुलासा

50 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर। अग्निपथ स्कीम के विरोध के नाम पर कानपुर में भी हिंसा की साजिश थी। यहां रामादेवी पुलिस चौंकी को फूंकने का प्लान बनाया गया था। इस बात का खुलासा एक वॉट्सऐप ग्रुप के चैट से हुआ है। बायकॉट TOD यानी टूर ऑफ ड्यूटी नाम से बनाए इस ग्रुप में लिखा है, ‘रामादेवी पुलिस चौकी को फूंक देते हैं।’

इस चैट में सिर्फ चौकी फूंकने की ही बात नहीं लिखी गई है। बल्कि, हाईवे जाम करने की भी बातचीत है। इसमें कई लोगों के बीच की बातचीत है। इसमें वॉट्सऐप ग्रुप के मेंबर्स कह रहे हैं कि पुलिस चौकी को बाद में टारगेट करते हैं। इस चैट के सामने आने के बाद खुफिया विभाग एक्टिव हो गई है। सर्विलांस सेल की मदद से इस तरह के और ग्रुप का पता लगाया जा रहा है।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्रुप से जुड़े कई लोगों की पहचान कर ली गई है। बाकी का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर किसी को भी हिंसा नहीं फैलाने दी जाएगी। इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। इस ग्रुप के मेंबर्स कौन है। उनका क्या मकसद था। हालांकि, हिरासत में लेकर पूछताछ के मामले में पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़