Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दो बहनों को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म फिर कर रहा था बेचने की तैयारी कि आगे क्या हुआ ? पढ़िए पूरी खबर

55 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

कन्नौज में पुलिस की किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोनों किशोरियों को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनों को कानपुर ले जाकर बेचने की तैयारी में था।

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि शनिवार को उनके पास एक फोन कॉल आई है। एक किशोरी ने खुद को ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताकर दुष्कर्म की आपबीती बताई। किशोरी में बताया कि कानपुर के कल्याणपुर के युवक सलमान ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्मी युवक ने पीड़िता की छोटी बहन का भी शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने एसपी को किया फोन

पीड़िताओं ने एसपी को बताया की सलमान ने ब्लैकमेल कर कई बार दोनों बहनों का दुष्कर्म किया। कुछ दिन से वह दोनों बहनों को बेचने की योजना बनाकर कानपुर ले जाने की कोशिश कर रहा है। किशोरी की बात सुन एसपी ने बिना देरी किये ठठिया थानाध्यक्ष को युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

बेचने की तैयारी कर रहा था आरोपी

ठठिया पुलिस जब मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही एक गांव में आरोपी सलमान को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित दोनों किशोरियों को उसके चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़