Explore

Search
Close this search box.

Search

7 February 2025 8:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात कारणों से आग लगने से चार घर जले 

42 पाठकों ने अब तक पढा

चुनीलाल प्रधान की रिपोर्ट

कर्नलगंज गोंडा। आग लगने से एक गांव में चार घर, मय गृहस्थी जलकर राख हो गये। घटना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बसेरिया के मजरा टेपरा से जुड़ा है। यहां गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। और एक के बाद एक घर को निशाना बनाने लगी। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल वाहन के कर्मियों को सूचित करके आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। तब तक चचरी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता, दीवान राजू सिंह व दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंच गये। सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। तब तक रामकरन, दुक्खू, सुनील व राम सरोज का घर व गृहस्थी जलकर राख हो गया। तहसीलदार पुष्कर मिश्रा ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराया गया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़