Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 8:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अजीब दास्तान ; मंदिर में लिए इस प्रेमी युगल ने सात फेरे और दो घंटे बाद दोनों ने खा लिया जहर, फिर पढ़िए क्या हुआ?

44 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर । यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जान देने के 2 घंटे पहले ही उन्होंने मंदिर में शादी की थी। लड़की की मांग में सिंदूर लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था। परिवार शादी को तैयार नहीं हुआ तो दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना कानपुर के नरवल की है। रविवार देर शाम दोनों के शव सरसौल स्टेशन के पास अगल-बगल मिले थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम अभय (18) जबकि युवती का नाम सावित्री (20) था। युवक भदाशा गांव का रहने वाला था। जबकि युवती सावित्री बम्बूरिहा गांव की रहने वाली थी। दोनों ने रविवार शाम 6 बजे दोनों ने मंदिर में शादी की। आशंका है कि इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। स्टेशन के पास दोनों के शव मिले हैं।

आसपास के लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी।

युवती गांव में ही चलाती थी पार्लर

बम्बूरिहा गांव निवासी अरविंद ने बताया कि सावित्री और अभय ने पहले शादी की। उसके बाद सुसाइड कर लिया। सावित्री की मांग में सिंदूर लगा हुआ था। सावित्री का गांव में ही ब्यूटी पार्लर है। वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। अभय अभी पढ़ाई कर रहा था।

युवती की मां ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, इस मामले में सावित्री की मां ने दीपक नाम के युवक को दोषी बताया है। उन्होंने दीपक पर सावित्री के पार्लर से सामान और पैसे चोरी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कहा कि आप लोग उस दीपक को मत छोड़ना। उसने ही दोनों को मरवाया है और सामान लेकर फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस इसे सुसाइड ही मान रही है। एडिशनल एसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़