Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

दो नौजवानों ने पहले नाबालिग से दरिंदगी की फिर दम घोंटा और शव दरिया में बहा दिया

61 पाठकों ने अब तक पढा

रौशनी कौशल की रिपोर्ट

पातड़ां (पंजाब) : कस्बा बादशाहपुर के साथ लगते गांव सियोना काठ में घर से गायब हुई नाबालिग लड़की की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्बन्धित डी.एस.पी. पातड़ां रछपाल सिंह ने बताया कि 2 नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने उक्त लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मुलजिमों ने कत्ल के बाद उसका शव घग्गर दरिया में फैंक दिया। उनसे पूछताछ दौरान लड़की का शव गांव अरनेटू के घग्गर दरिया में बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़िए -गई थी दसवीं की परीक्षा देने और भाग गई 18 साल के आशिक के साथ…..

एस.पी. मैडम सिमरत कौर और डी.एस.पी. रछपाल सिंह पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि 7/4/22 को नाबालिग लड़की रात को 10 बजे गायब हो गई थी। इस सम्बन्धित 8/4/22 को घग्गा थाना में धारा 363/366 ए.आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया जिसकी पड़ताल करने पर पुलिस को मुखबरी मिलने पर दो नौजवानों को हिरासत में लिया।

आपको ये भी अच्छी लगेगी क्लिक करें -यहां लगता है “भूतों” का मेला नाम है “भूतना मेला” ; कथित आत्माओं का होता है “खेला” : वीडियो देखिए

इस दौरान जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने लड़की को घग्गर दरिया के नजदीक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसको गला दबा कत्ल कर दिया और उसका शव खुर्द-बुर्द करने के लिए घग्गर दरिया में फैंक दिया। शव की खोज करने पर मृतका का शव गांव अरनेटू घग्गर से बरमाद कर लिया गया। पकड़े गए मुलजिमों में से एक नाबालिग है। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़