Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 10:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

इस महिला के गुमशुदा पति को 20 महीने बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

47 पाठकों ने अब तक पढा

कंचन सिंह की रिपोर्ट

लखनऊः राजधानी में एक महिला बीते 20 महीनों से अलीगंज पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस की कोई भी मदद उसको नहीं मिली है। महिला ने पति की तलाश करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि घर में 3 बच्चे और एक बुजुर्ग मां है। पति के न होने से घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। साथ ही बच्चों की फीस न भर पाने के कारण बच्चों ने आगे की पढ़ाई भी बंद कर दी है। महिला और उसका परिवार पति की तलाश की गुहार लगा रहा है।

अलीगंज थाने के 60 फुटा रोड पर रहने वाली चंद्रावती गोस्वामी ने बताया कि उसका पति ओम प्रकाश गोस्वामी सब्जी बेचने का काम करते हैं। रोज रात 10 बजे दुकान बंद करके वह घर आते थे। लेकिन 6 सितंबर 2020 की रात वह घर नहीं आए। उनको ढूंढने की काफी कोशिश की गई। इसके बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। काफी ढूंढने के बाद उन्होंने अलीगंज पुलिस सूचना दी लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

आखिर में 3 महीने बाद 21 दिसंबर 2021 को पुलिस की तरफ से पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। चंद्रावती गोस्वामी ने बताया कि पति के चले जाने से घर के माली हालात काफी बुरे हो चुके हैं। पति की तलाश में पुलिस के कई बार चक्कर लगा चुकी है। 20 महीने होने वाले हैं। पुलिस उनके पति की तलाश नहीं कर पाई है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़