Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत के फैसले के अनुसार महिला को सरेआम बेहोश होने तक पीटा गया, साड़ी खींच ली और अश्लीलता भी की गई

57 पाठकों ने अब तक पढा

रोहित कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

मधेपुरा, बिहार। सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पंचायत का डरावना चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला को बदचलन होने के आरोप में बुरी तरह तब-तक पीटा गया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई।

दरअसल, पीड़ित महिला पर कुछ ग्रामीणों ने बदचलन होने का आरोप लगाया था। गांव में पंचायत बैठी और महिला की पिटाई का फरमान सुनाया। इसके बाद बांस की छड़ी को गर्म कर बेरहम तरीके से महिला की तब तक पिटाई की गई, जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई। मामला 19 मार्च का है। पर महिला के साथ बुधवार की रात कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो वो जान बचाकर अस्पताल पहुंची। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पंचायत के फरमान के बाद पिटाई करने वालों ने महिला की साड़ी भी खींच ली। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद ही उन लोगों ने उसे पीटना छोड़ा। इस बीच कुछ लोग उसके बचाव में भी आए और महिला को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। पर इस दिन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

शौच के लिए खेत में गई थी महिला

पीड़ित महिला ने बताया कि रात में करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर के पास मक्के की खेत में गयी थी। इसी दौरान गांव के शंकर दास, पिंटू दास, प्रदीप दास और अभय दास ने उसे पकड़ लिया और कहा- मक्के के खेत में तुम्हारे साथ कौन था? उसने बताया कि- कोई नहीं तो वे लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि इन लोगों से पहले भी विवाद हो चुका है।

अब भरी पंचायत में महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में SP राजेश कुमार ने बताया कि ‘पुलिस मामले की जांच में लगी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़