Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 12:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

पैट्रोल की मंहगाई से त्रस्त इस व्यक्ति ने लिया ”जिगर” का सहारा, देखिए वीडियो और जानिए इस “जिगर” को

48 पाठकों ने अब तक पढा

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

मुंबई,  देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। आशंका है कि इसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर सकती है। महंगे ईंधन की मार से बचने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक शख्स ने नायाब तरीका खोज निकाला है।

ईंधन की कीमतों में लगी आग के चलते औरंगाबाद के शेख युसुफ ने घोड़ा खरीद लिया है। शेख युसुफ एक कालेज में लैब असिस्टेंट का काम करते हैं। वे अपने घोड़े से ही लैब जाते हैं। उन्होंने घोड़े का नाम ‘जिगर’ रखा है।

शेख युसुफ ने घोड़े से लैब जाने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि ‘जिगर’ को लाकडाउन के दौरान 40 हजार रुपये में खरीदा था। दरअसल, लाकडाउन के दौरान शेख युसुफ की बाइक खराब हो गई थी। पेट्रोल की कीमतें भी आसमान पर थी। साथ ही लाकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी नहीं चल रहा था, लिहाजा उन्होंने घोड़े से ही लैब जाने का फैसला किया।

 

शेख युसुफ आगे बताते हैं कि वे अब घोड़े से ही अपनी लैब जाते हैं। उनका कहना है कि घोड़े की सवारी उन्हें फिट रखती है। साथ ही, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए परिवहन के साधन के रूप में घोड़ा अच्छा विकल्प है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़