Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 12:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्वयं सहायता समूह के महिलाओं व पुरुषों के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

114 पाठकों ने अब तक पढा

बृहस्पति पाण्डेय की रिपोर्ट

टांडा अम्बेडकरनगर । नए भारत के निर्माण में देश की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारे देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज देश की बेटी फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। यह बातें विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, युवा विकास समिति, व सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में टांडा ब्लाक के गोवर्धनपुर गाँव में आयोजित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द मिश्र नें स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है।

ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव ने कहा कि हाल के वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेहतर सोच के लिए उनकी प्रशंसा की।

मंगलमणि पाठक ने भी महिलाओं से कभी न झुकने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें ऐसा मौका देता है जब हमें महिलाओं द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों की सराहना करनी चाहिए।

कहा की आज महिलाएं पुलिस, सेना, वायुसेना, राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लेकिन जहां महिलाओं की उपलब्धियां हमारा सिर ऊंचा करती हैं तो वहीं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व उनकी पीड़ा हमारा सिर शर्म से नीचे झुकाती हैं। इसलिए आज का ये दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज नारी ने विश्व पटल पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया है। हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान शैलजा, राम जतन यादव, निशा, उर्मिला, सीमा, पंकज कुमारी, उर्मिला उपाध्याय, सुमन यादव, शशिकला सिंह, प्रमिला आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़