Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आचार्य धर्मचंद देव महाराज जी की 103वां जन्म जयंती सत्संग समारोह का आयोजन

117 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ढबरिया गांव में विहंगम योग संस्थान द्वारा आचार्य धर्मचंद देव महाराज जी की 103वां जन्म जयंती सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपेंद्र नाथ मिश्रा झारखंड प्रदेश अन्न मंत्री) डॉ रामरेश यादव (पलामू) सुरेंद्र विश्वकर्मा (उपदेष्टा) सुरेंद्र दुबे रामसूरत प्रजापति (अन्न प्रभारी गढ़वा) ने विहंगम योग के ज्ञान की चर्चा की। उपेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि सदगुरु त्रिकालदर्शी हैं। वह हजारों कोस की बात सुन सकते हैं व हजारों कोस दूर अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं ।एक समय में अनेकों स्थानों पर एक साथ प्रकट हो सकते हैं ।सतगुरु एक पल में आत्मा को परमात्मा से मिला सकते हैं। जबकि अन्य वक्ताओं ने अपने आचार्य धर्म चंद्र देव जी की जीवनी पर चर्चा की। डॉ रामरेश यादव ने कहा कि जन-जन तक ब्रह्म विद्या का प्रचार-प्रसार करना व भक्ति प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है।

विदित हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई व गुरु बहना शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कांडी प्रखंड प्रभारी संदीप कुमार ने किया।

मौके पर- रामबरत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राम किशोर प्रसाद, सत्येंद्र, अवधेश, जयप्रकाश, मनोज पाल, बाबूलाल, कौशल्या देवी, मंजू देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़