Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

भूमाफियाओं के गुर्गों द्वारा मंदिर के पुजारी पर चाकू से हमला

1,100 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

लखनऊ, 4 नवंबर। राजधानी के कृष्णा नगर स्थित एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल, श्री भक्तेश्वर सेवा संस्थान के पुजारी नीरज कुमार मधुर पर भूमाफियाओं के गुर्गों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। 

बताया जा रहा है कि यह हमला क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुआ, जिसमें भूमाफिया के गुर्गों ने मंदिर के पुजारी को निशाना बनाते हुए चाकुओं से वार किए। इस हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घटना के मुख्य आरोपी मिथलेश तिवारी, अवधेश शुक्ला, और रामानंद सरस्वती को भूमाफिया के साथ जुड़े होने के की ग्रामीणों ने पुष्टि की है। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये सभी हमलावर क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जे और अन्य गतिविधियों में संलिप्त हैं। इनका उद्देश्य मंदिर की संपत्ति और आसपास की भूमि पर कब्जा करना बताया जा रहा है, जिसका पुजारी नीरज कुमार मधुर लंबे समय से विरोध कर रहे थे।

प्राप्त समाचार के अनुसार, हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया था और इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 

मंदिर प्रबंधन और स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुजारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस हमले ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

श्री भक्तेश्वर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि पुजारी नीरज कुमार मधुर ने हमेशा मंदिर की सेवा और भक्तों की भलाई के लिए कार्य किया है। उनके ऊपर किया गया हमला न केवल उनके जीवन पर खतरा है, बल्कि धार्मिक आस्था पर भी चोट है।

2 thoughts on “भूमाफियाओं के गुर्गों द्वारा मंदिर के पुजारी पर चाकू से हमला”

Leave a comment

लेटेस्ट न्यूज़