पंडित श्रीरामजीत द्विवेदी
आज मंगलवार का दिन मंगल और चंद्रमा की युति से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।
चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि में मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र से होगा और मंगल के साथ मिलकर चंद्रमा धन योग भी बनाएंगे। ऐसे में धन योग से आज मेष से मीन तक किन-किन राशियों के जातक लाभ पाएंगे। जानें आज का राशिफल।
मेष(Aries)
आज कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। धन लाभ के योग हैं।
आप आज किसी की मदद के लिए धन और समय भी देंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जो आपके अनुकूल होंगे। परिवार के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। और आपको आज घर के बड़ों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जो लोग घर या नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:45, शुभ अंक: 9, शुभ रंग: 🔴
वृषभ(Taurus)
आज आपको पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वैवाहिक जीवन में आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई फंसा हुआ धन भी आपको मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। लव लाइफ के लिए मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करना शुभ रहेगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30, शुभ अंक: 6, शुभ रंग: सफेद
मिथुन(Gemini)
आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। सेहत का ध्यान रखें।
परिवार के किसी सदस्य की मदद करने के लिए आपको आज अपने शेड्यूल में बदलाव करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कोई आर्थिक फैसला आपके लिए लाभकारी साबित होगा। शाम के समय आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30, शुभ अंक: 5, शुभ रंग: 🌳
कर्क(Cancer)
परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं।
सरकारी क्षेत्र के काम में आपको परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे और कहीं यात्रा का प्लान भी बन सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। सलाह है कि भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30, शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=VAzmH0WTkrs[/embedyt]
सिंह(Leo)
आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। पूर्व में किया गया निवेश आपको आज लाभ दिलाएगा। आपके कोई रुके हुए काम आज पूरे होगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 12:00, शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा
कन्या(Virgo)
आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
किसी मांगलिक और शुभ कार्य में भाग लेना का आपको मौका मिलेगा। आपको आज रिश्तेदारों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30, शुभ अंक: 7, शुभ रंग: 🔵
तुला(Libra)
आज आपको किसी करीबी से उपहार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
आपका मान सम्मान और प्रभाव आज बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी स्थिति आज मजबूत होगी। वाणी कुशलता और व्यवहारिकता से आप आज लाभ और सफलता पाएंगे। परिचय का दायरा बढ़ेगा और मित्रों की संख्या बढेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:30, शुभ अंक: 6, शुभ रंग: 💕
वृश्चिक(Scorpio)
आज आपको नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें।
भाइयों से आप सहयोग पा सकेगे। व्यापार में कुछ नए सौदे हो सकते हैं जो लाभदायक रहेगे। आज शाम के समय अपनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। सलाह है कि वाणी पर संयम रखें क्योंकि पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30, शुभ अंक: 9, शुभ रंग: 🔴
धनु(Sagittarius)
आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल है। धन लाभ के योग हैं।
वैसे आज धनु राशि के जातक करियर कारोबार में सफलता अच्छी पा सकते हैं। बुद्धि और चतुराई से इनको आज लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। विरोधियों को संयम और समझदारी से मात दे पाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का भी संयोग बनेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ घी का दीप जलाकर करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00, शुभ अंक: 3, शुभ रंग: 🍊
मकर(Capricorn)
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज शाम के समय आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। वैसे आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगीं। वाहन पर खर्च का भी योग बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी क्योंकि किसी स्रोत से आज अतिरिक्त कमाई होने का योग बना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज इस राशि के जातक सफलता पाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करना चाहिए, साढ़ेसाती के प्रतिकूल प्रभाव में कमी आएगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:30 से 6:00, शुभ अंक: 8, शुभ रंग: काला
कुंभ(Aquarius)
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। निवेश के लिए समय अच्छा है।
आपका कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका हुआ था आज पूरा हो सकता है। माता पिता से आज सहयोग और लाभ मिल सकता है। आपके कुछ अटके हुए काम आज बनेगे। आपके लिए सलाह है कि किसी चीज की खरीद बिक्री कर रहे हैं तो सभी पक्षों की गहनता से जांच कर लें। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक रहेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30, शुभ अंक: 4, शुभ रंग: 🔵
मीन(Pisces)
आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी।
कारोबार में आज अच्छी कमाई होने से मन आनंदित होगा। आपको आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ आपको आज आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। बौद्धिक सूझबूझ से आज किसी कठिन लगने वाले काम में सफलता मिलेगी। आपको आज मनपसंद भोजन का भी सुख मिल सकता है। निकट संबंधियों से सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दे।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30, शुभ अंक: 7, शुभ रंग: 💛
नोट – यह राशिफल और शुभ मुहूर्त सामान्य हैं और व्यक्ति विशेष पर उनकी व्याख्या अलग हो सकती है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."