Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

दरोगा ने नगर महामंत्री को थप्पड़ मारा, हंगामा के बाद आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

74 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी: रविवार की देर रात शहर के मेला मैदान चौराहे पर एक भाजपा कार्यकर्ता से हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे भाजपा नगर महामंत्री और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। 

इस नोंकझोक के दौरान दरोगा ने नगर महामंत्री को थप्पड़ मार दिया। यह घटना जब भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चली तो उनमें रोष फैल गया और बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने घेराव कर हंगामा किया और कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।

विवाद की शुरुआत इस प्रकार हुई कि शहर की गढ़ी रोड निवासी सूर्य प्रकाश मिश्र, जो भाजपा नगर महामंत्री हैं, को रात करीब 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ओवरटेक करने के मामले में मेला मैदान में उसका किसी से विवाद हो गया है। इस पर सूर्य प्रकाश मिश्र ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी और अपने भाई विनय मिश्र और कपूर यादव के साथ मौके पर पहुंचे। वे मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे कि तभी दरोगा अब्दुल आलम खान सिपाहियों के साथ वहां आ गए। 

दरोगा ने अपना परिचय देते हुए विरोध किया, जिससे विवाद और बढ़ गया और गुस्से में दरोगा ने सूर्य प्रकाश मिश्र को थप्पड़ मार दिया। कई सिपाहियों ने भी उनके साथ मारपीट की और उन्हें जीप में डाल लिया।

इस घटना की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया और आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा करते रहे। 

सीओ रमेश तिवारी ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, तब जाकर वे शांत हुए। इसके बाद एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

लेटेस्ट न्यूज़