Explore

Search
Close this search box.

Search

21 January 2025 7:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

नंदोई के इश्क़ में दीवानी बनी महिला बैंक अधिकारी… पति को धोखा दे कर जीजा संग भागी विदेश

110 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

प्यार के किस्से तो बहुत सुन होंगे पर लखनऊ में जो घटना आई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश भाग गई।

लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया। यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह जीजा के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया। पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी।

पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध जीजा से होने का पता चला। जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई। वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी।

इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और जीजा लापता हो गए। खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं। 

विवाहित होने की बात छिपा बनवाया पासपोर्ट

आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई। पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया।

दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़