चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। तीसरे चरण में मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और हाथरस समेत उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 7 मई को वोटिंग होनी है। इस चरण की 10 लोकसभा सीटों पर 100 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इसमें से 46 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं इस चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों के खिलाफ गरीब उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। तीसरे चरण में आगरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हसनुराम अम्बेडकरी सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।
आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अम्बेडकरी हसनूराम अम्बेडकरी के पास 12 हजार (12,963) से ज्यादा की कुल संपत्ति है।
तीसरे चरण के सबसे गरीब उम्मीदवार 69 वर्षीय हसनुराम अम्बेडकरी राम नगर पोस्ट रसूलपुर तहसील खेरागढ़ आगरा जिले के रहने वाले हैं। अम्बेडकरी हसनूराम के पिता हरिज्ञान सिंह हैं।
इसके साथ ही एटा लोकसभा सीट से उम्मीदवार कैलाश कुमार दूसरे सबसे गरीब कैंडिडेट हैं। कैलाश कुमार एटा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, उनके पास 19 हजार रुपए की कुल संपत्ति है।
हाथरस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार के पास 21 हजार रुपये की कुल संपत्ति है। साथ ही बदायूं सीट से निर्दलीय कैंडिडेट दिनेश कुमार के पास कुल संपत्ति के रूप में 30 हजार रुपये है। आगरा (SC) लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र सिंह के पास 40 हजार रुपये की कुल संपत्ति है। महेंद्र सिंह पांचवें सबसे गरीब उम्मीदवार है। जबकि फिरोजाबाद सीट से परिवर्तन समाज पार्टी के रश्मि कांत के पास 50 हजार रुपये की कुल संपत्ति है।
संभल सीट से लोग पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार के पास 80 हजार रुपए की कुल संपत्ति है। वहीं बरेली से भारत जोड़ो पार्टी के कैंडिडेट मो. नजीम अली के पास 2 लाख (2,03,343) से ज्यादा की कुल संपत्ति है। एटा सीट से किसान क्रांति दल से उम्मीदवार अनुपम कुमार के पास 2 लाख 16 हजार 558 रुपये की कुल संपत्ति है। बरेली लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट वसीम मिया के पास 2 लाख 23 हजार 769 रुपए की कुल संपत्ति है। सभी उम्मीदवारों की कुल संपत्ति की गणना उनके दाखिल शपथ पत्र में घोषित किए गए विवरण के आधार पर की गई है।
तीसरे चरण के टॉप 10 गरीब उम्मीदवार
सीट नाम कुल संपत्ति(रुपये में)
आगरा हसनूराम अम्बेडकरी 12,963
एटा कैलाश कुमार 19 हजार
हाथरस रवि कुमार 21 हजार
बदायूं दिनेश कुमार 30 हजार
आगरा महेंद्र सिंह 40 हजार
फिरोजाबाद रश्मि कांत 50 हजार
संभल पवन कुमार 80 हजार
बरेली मो. नजीम अली 2,03,343
एटा अनुपम कुमार 2, 16, 558
बरेली वसीम मिया 2,23,769

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."