इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर न्यू कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान देवरिया लोकसभा संयोजक,पूर्व जिला मंत्री भाजपा सी.पी.सिंह सैंथवार ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का उन्होंने रास्ता दिखाया।उनके दिखाये रास्ते विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास से अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं वह हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
भाजपा नेता रामदास मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, काशीपति शुक्ला, नवीन चंद सिंह, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, संदेश शर्मा आदि रहे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."