Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 2:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

2 सगी बहनें, 2 बच्चे – घर से निकली 4 लाशें…भाइयों ने सऊदी से फोन पर बीवियों को दिया तीन तलाक, फिर….

65 पाठकों ने अब तक पढा

आनंद शर्मा की रिपोर्ट

राजस्थान के डीडवाना जिले में दो महिलाओं के शव मिले हैं। वो सगी बहनें थी। उनके साथ ही दो बच्चों के भी शव मिले हैं, इसमें से एक लड़की और एक लड़का है। इसमें एक का नाम नाजिया था और दूसरी का साजिया। दोनों बहनों का निकाह अजहरुद्दीन और अशराफ नाम के दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। 

दोनों भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। उन्होंने दोनों बहनों को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था, लेकिन जब दोनों बहनों ने उसे मानने से इनकार कर दिया, तो उनकी हत्या करवा दी गई। साजिया और नाजिया के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि अजरुद्दीन और अशराफ ने ही चारों की हत्या कराई है।

जानकारी के मुताबिक, मौलासर थाना क्षेत्र के नुवा गाँव में नाजिया (32 वर्ष) और साजिया (30 वर्ष) अपने शौहर के घर के बगल में ही किराए पर कमरे लेकर रह रही थी। शनिवार सुबह (20 जनवरी, 2023) को दोनों बहनों और दो बच्चों कनिष्का (7 वर्ष) और आमिर (4 वर्ष) के शव मिले थे। सभी के शव रस्सियों से लटके पड़े थे। चारों के शव मिलने पर सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची। तब तक लोगों ने फंदे और रस्सियाँ काट दी थीं। इसके बाद साजिया और नाजिया के परिजनों को सूचित किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौलासर पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचे। 

डिप्टी एसपी धर्मपाल पूनिया ने बताया कि दोनों मृतकाओं के पति अजरुद्दीन और अशफाक सगे भाई हैं, जो सऊदी अरब में रह कर काम कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और शवों को डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में पहुँचाया।

पुलिस से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुँचे मायके पक्ष ने उनकी हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाए कि सभी की हत्या ससुराली जनों ने की है। 

परिजनों ने बताया कि नाजिया और साजिया का निकाह अजहरुद्दीन और अशफाक से की गई थी। दोनों सगे भाई थे। दोनों ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था, लेकिन लड़कियों ने ये मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ससुराल वालों से अलग एक मकान ले लिया था।

उन्होंने ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें दोनों के शौहरों के नाम भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़