चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट
पूर्वी यूपी के जिलों में घना कोहरा और ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में 6 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। शुक्रवार को दिन में भी जबरदस्त गलन रही। लोग ठंड से कांपते नजर आए।
घना कोहरा होने के कारण बहराइच और बलरामपुर जिले में जहां पर तापमान 7 डिग्री पहुंच गया। वही कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कुछ स्थानों पर 10 से 50 मीटर तक रही। जिससे वाहनों के रफ्तार थम गए।
मौसम विभाग ने मकर संक्रांति तक मौसम में बड़े बदलाव होने का अनुमान जारी किया है। अभी ठंड और बढ़ेगी। मकर संक्रांति तक पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल 15 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और घना कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा।
शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए कुछ क्षणों के लिए हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। पूरे दिन ठंड से लोग कांपते रहे।मौसम विभाग ने 2 दिन पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया है।
यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने से ठंड ने प्रचंड रूप ले लिया है। यूपी में अधिकतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 16 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है।
IMD fog alert : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम 6 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8 गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 17 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 17 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 16 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 2 दिन भीषण कोहरा और ठंड के साथ 9 जनवरी को तूफानी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."