Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भव्य शोभायात्रा निकाली गई

55 पाठकों ने अब तक पढा

संजय वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया। लार में भव्य शोभायात्रा में 31.12.2023 दिन रविवार शाम 4:00 बजे रामलाल का शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ नगर में भ्रमण कराया गया।

शोभा यात्रा में उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने महिलाओं की अगवाई की। इस दौरान हमारे लार मठ के मठाधीश आनंद गिरि जी महाराज भी पदयात्रा में मौजूद रहे।

इसमें बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक भारतीय जनता पार्टी तथा विभिन्न क्षेत्र के सदस्य इस ऐतिहासिक शोभा में शामिल रहे। महिलाओं और बालक बालिकाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

जिस रास्ते से यह शोभायात्रा निकल रही थी लोग जगह-जगह फूलों की वर्षा कर रहे थे। यह दृश्य देखकर के शोभायात्रा में उपस्थित कमलेश सिंह karudes सिंह रामनाथ यादव नितिन मिश्रा अरुण सिंह गुड्डू गुलाब कुशवाहा आजाद कुशवाहा संजय सिंह संजय कुशवाहा चंद्रभूषण सिंह पुनित शाही दानवीर फाफा सिंह हृदय आनंद सिंह दिनेश कसेरा विवेक सिंह मट्टेश्वर सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश तिवारी रामजीवन तिवारी आदि सदस्य भाव विभोर हो गए।

इस दौरान पूरा लार रामलाल की जयकारे से गूंज गया था ऐसा लग रहा था मानो अयोध्या ही यहां उतर गई हो इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण सहित हनुमान जी की भी झांकी निकाली गई थी तथा कई रथ भी सामिल थे।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

लेटेस्ट न्यूज़