google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर

वरमाला के फौरन बाद दुल्हन ने पति से कराया कांट्रैक्ट साइन, देखिए वीडियो ? और पढ़िए  दुल्हन की शर्तें, आप भी चौंक जाएंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

नई दिल्ली : शादियों में अनोखे डांस वीडियो तो जमकर वायरल होते हैं। कभी दूल्हा जमकर मस्ती करता दिखाई देता है तो कभी बाराती शादी में चार चांद लगा देते हैं। वहीं हाल ही में दूल्हा  दुल्हन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के अनोखे अंदाज ने बारातियों के होश उड़ा दिये हैं।

जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन अपने मन की बात अपने पति से किस अनोखे अंदाज में मनवा रही है। वहीं सभी दोस्तों और बारातियों के बीच दूल्हा भी अपने होने वाली पत्नी की इच्छा मानने से इंकार नहीं कर पाता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन सही मौका देखते ही अपने होने वाले पति से वरमाला के तुरंत बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन करवा लेती हैं। इस दौरान बारातियों और दोस्तों को देख दूल्हा उदास मन से पेपर साइन कर दिता है।

 

इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर जो जो लिखा है उसे सुन आपको भी दुल्हन का ये अंदाज काफी क्यूट लगेगा। इस आठ शर्तों में से पहली है की महीने में सिर्फ एक ही पिज्जा खाना होगा तो वहीं दूसरी में घर के खाने को हमेशा हां कहना है। हर दिन साड़ी पहननी है। लेट लाइट पार्टी कर सकते हो लेकिन सिर्फ मेरे साथ, रोजाना जिम जाना है। संडे का ब्रेकफास्ट तुमको बनाना होगा। हर पार्टी में अच्छी फोटो क्लिक करना ही होगा। हर 15 दिन बाद शॉपिंग पर ले जाना होगा। 

इस वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट को देख फैन्स इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है ये नया था अब पहले ही पेपर साइन करवा लो, तो वहीं दूसरे फैन ने कहा कुछ शर्तें तो सही हैं, लेकिन कुछ बेहद खराब हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अच्छा है पहले ही साइन करवा लिया वरना पति तो बाद में अपनी बात से पलट जाते हैं।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close