google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

दरवाजा खटखटाया लेकिन खुला नहीं तो छत पर चढ़ गया और अंदर झांकने पर जो दिखा… . होश उड़ गए

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
128 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइचः बहराइच से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। यहां एक ट्रक ड्राइवर काम पर गया हुआ था। वह आधी रात को घर लौटा, तो दरवाजा खटखटाने लगा। किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो वह छत पर चढ़ गया। 

तोड़कर जैसे ही भीतर का नजारा देखा तो बौखला गया। अंदर उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह सब देख वह इतना गुस्साया कि उसने महिला के प्रेमी से हाथापाई शुरू कर दी और धारदार हत्या से उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यूपी के बहराइच में रविवार की रात एक पति ने अपने पत्नी के प्रेमी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। मामला कैसरगंज थाना इलाके का है। पति हलीम ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद प्रेमी और महिला के पति के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पति हलीम ने धारदार हथियार से प्रेमी की हत्या कर दी। घायल पति और उसकी पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

हलीम पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। ऐसे में रविवार सोमवार की दरमियानी रात वह अचानक अपने घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में उसे शक हुआ, तो वह घर की छत पर चढ़ गया। छत तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। तो पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। यह देख वह बौखला गया और दोनों की जमकर पिटाई करने लगा। मारपीट इतनी बढ़ गई कि पति ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। 

रामानंद कुशवाहा (एसपी सिटी) ने बताया कि युवक हलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में महिला और आरोपी पति को इलाज किया जा रहा है। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी के पड़ोस के गांव का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close