Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिन दहाड़े नाबालिग से दरिंदों ने 8 घंटों तक की दरिंदगी, फिर बदहवास हालत में छोड़कर भागे

75 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है। जहां पर दरिंदों ने दिन दहाड़े एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। दरअसल, अपने घर से खेत जा रही एक छात्रा को वैन सवार दो लोग अगवा कर ले गए और जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिग के साथ करीब 8 घंटे तक दरिंदगी करते रहे और फिर उसे बदहवास कर गांव के बाहर छोड़कर चले गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह पूरा मामला बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की निवासी 13 वर्षीय किशोरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन अक्टूबर की सुबह वह खेत पर धान काटने गए थे। करीब नौ बजे बेटी घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिनेश ने एक साथी के साथ मिलकर बेटी को अगवा कर लिया। शाम करीब पांच बजे बदहवास हालत में बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दिनेश और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ 8 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने बताया कि इस घटना से बेटी दहशत में है। अभी पूरी बात नहीं बता सकी है। परिजनों ने इस घटना की जानकारी देकर मामला दर्ज कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस आरोपी दिनेश की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़