Explore

Search
Close this search box.

Search

10 April 2025 5:36 pm

सरकारी हैंडपंप दिलाने का झांसा देकर प्रधान सालों तक करता रहा महिला का यौन शोषण

85 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा के थाना खेरागढ क्षेत्र में देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं। पीड़िता ने हैंडपंप देने के नाम पर कई साल से शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। जानकारी के अनुसार इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश पर महिला ने शारीरिक शोषण करने व आपित्तजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता ने उसे हैंडपंप दिलाने का आश्वासन दिया था। हैंडपंप दिलाने के लिए एक दिन वह उसे अपने साथ ले गए।

ब्लॉक में घुमाने के बाद कॉलेज ले जाकर करता था दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि प्रधान का पिता उसे ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद अटा स्थित एक कॉलेज ले गए। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। जिसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था।

26 जुलाई 2023 को फिर से उसे धमका कर कॉलेज परिसर में लेकर गए थे। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."