अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 5 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 354-घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 10 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कुल 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। भाजपा से दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह मैदान में है। उपचुनाव को लेकर पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उपचुनाव के मद्देनजर घोसी विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उपचुनाव का परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 8 सितंबर को आने वाले परिणाम से इंडिया गठबंधन के बीच यूपी में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला भी तय होगा।
7:18 AM; मतदान हुआ शुरू
घोसी विधानसभा उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह सालों में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले कई सारे सवालों के जवाब दे जाएगा और कई सारे सवाल छोड़ भी जाएगा। यहां सीधी लड़ाई भाजपा और सपा की है। चुनाव की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों दलों ने गठबंधन सहित अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। घोसी में मतदान शुरू हो गया है।
6:52 AM; चुनाव आयोग की तैयारी
घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में चुनाव आयोग ने कुल 230 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें 455 मतदेय स्थल है। चुनाव को संपन्न कराने के लिय कुल 1820 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान के बाद मतों की गणना कलेक्ट्रेट में कराई जाएगी। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए अभी तक पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है।
कुल कितने उम्मीदवार
घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें दारा सिंह चौहान, सुधाकर सिंह, अफरोज आलम, सलाउद्दीन अंसारी, रविंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार, रमेश पांडे, राजकुमार चौहान, मुन्नी लाल चौहान, सुनील चौहान, सनाउल्लाह आजमी शामिल हैं।
5:52 AM; 4.30 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 05 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। 354-घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 10 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कुल 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। भाजपा से दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह मैदान में है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."