Explore

Search
Close this search box.

Search

15 March 2025 12:32 am

“ललई” सिंह यादव की जयंती पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी

71 पाठकों ने अब तक पढा

राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट 

रामपुरा जालौन। डॉ भीमराव अंबेडकर यूथ ब्रिगेड समिति रामपुर के तत्वाधान में पेरियार ललई सिंह यादव जी की 112 जयंती एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

डॉ भीमराव अंबेडकर यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क होली मोड रामपुरा में अपने-अपने विचार रखे। 

पेरियार ललन सिंह यादव के बारे में अपने-अपने विचार भी रखे कि ललई सिंह यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया और सामाजिक न्याय के अपने लक्ष्य के लिए अनेक पुस्तकों की रचना की जो अत्यन्त विवादित रहीं।

ललई को उत्तर भारत का ‘पेरियार’ कहा जाता था। इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से शामिल रहे सूरत पाल दोहरे गोकल प्रसाद दोहरे अमीन कवाड़ी गिरजा शंकर सभासद कौशल किशोर राजू निराला कुलदीप राठौर देवेंद्र यादव रामसुंदर यादव दुर्गेश सकवार विवेक आर्य शशिकांत गुड्डू चौधरी मोहर सिंह सिंघानिया सीताराम राजू बृजेश मुनेश रवि विकाश अमित कुमार मंगल सिंह।

कार्यक्रम आयोजन कर्ता सुधीर चौधरी धर्मेंद्र भाटिया आदि लोग डॉ भीमराव अंबेडकर युद्ध ब्रिगेड समिति की कमेटी में उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."