सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट
जालौन: प्रेम की डोर में बंधी सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान से भारत चली आई। पिछले कुछ दिनों से सीमा हैदर और भारत में रहने वाले उनके प्रेमी/ पति सचिन मीणा की खूब चर्चा है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में भी है। वहां भारत की रहने वाली अंजू पहुंच गई है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अंजू (anju islam) ने इस्लाम अपनाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी तक कर ली है। कहा जाता है कि प्रेम का न कोई मजहब होता है न कोई भाषा। लेकिन आधुनिक समय में मजहब जरूरी हो गया है। प्रेम में पागल होकर अंजू ने पहल बार धर्म नहीं बदला है। इससे पहले भी वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है।
अंजू मूलत: यूपी के जालौन केलौर गांव की रहने वाली है। अंजू शादी शुदा हैं। उनकी शादी बलिया के अरविंद से हुई है। दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन अरविंद धर्म से ईसाई हैं। अंजू मूलत: हिंदू ही थीं। लेकिन अरविंद से विवाह के लिए उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया।
चर्चा तो यह भी है कि उनके परिवार ने भी ईसाई धर्म अपना लिया। अंजू बहुत छोटी थीं तभी उनका परिवार राजस्थान चली गईं थीं। अंजू की दोस्ती साल 2020 में पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद हाल ही में दोनों इसे दोस्ती से आगे ले जाने का फैसला कर लिया।
अंजू पाकिस्तान चली गईं। इस बार उन्होंने फिर से अपना धर्म बदला और अंजू से फातिमा हो गईं। फातिमा बनी अंजू ने नसरुल्लाह से विवाह कर लिया। इस तरह अंजू ने एक बार नहीं दो बार सच्चे प्यार के लिए अपना मजहब बदला।
मेरी तुलना सीमा हैदर से न करें
अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए वैलिड वीजा से गई है। पाकिस्तान की जांच एजेंसी के बाद उसे अंदर जाने की इजाजत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू ने वाघा सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश किया और वहां से इस्लामाबाद गई। चूंकि, वह वैध वीजा पर पहुंची थी, इसलिए पाकिस्तानी अधिकारियों को मामले की जानकारी थी। उन्होंने इसकी पूरी छानबीन भी की। अंजू अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है और सुरक्षा टीम ने उससे पूछताछ की है। वीजा के अनुसार उसे पाकिस्तान में 30 दिन रहने की अनुमति दी है।
अंजू की शादी बलिया के रहने वाले अरविंद से हुई थी। अंजू ने हिंदू होने के बावजूद ईसाई धर्म को अपनाकर शादी की थी। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर जब अंजू के पति अरविंद को लगी तो उसने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अंजू को वापस बुला लिया जाए। वहीं, अंजू ने कहा कि मेरे और पति के बीच संबंध अच्छे नहीं है, वह उसे परेशान करता है और वह उससे अलग रहना चाहती है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."