इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भठवा तिवारी में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले मां भारती के अमर सपूत थे।वह एक महान शिक्षाविद, प्रखर वक्ता, राष्ट्रवादी विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले व्यक्ति थे, जो भारत की एकता तथा एकीकरण के लिए शहीद हुए। उनका कद्दावर व्यक्तित्व, उनकी तर्क क्षमता, उनकी राजनीतिक दृढ़ता तथा सबसे बढ़कर उनका मानवतावाद आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। वही भाटपार रानी उपनगर स्थित सहाय आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का काम की जिसको लेकर वह निरंतर संघर्ष करते रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सिन्हा, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, विश्वंभर पांडे, हृदया गुप्ता, विनय गुप्ता, उमेश तिवारी, शशांक कृष्णन, हिमांशु कुमार तिवारी, रोशन पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जयसवाल, मंटू पटेल, अमित शाही, मंटू बरनवाल, सोनू वर्मा, संजय कुशवाहा, कामेश्वर प्रजापति, आलोक शाही, राजेश गुप्ता, विनोद गिरी, दुर्गेश्वर सोनी, सुजीत गुप्ता, रितेश कुशवाहा, तारकेश्वर कुशवाहा, रत्नेश्वर शाह, अवधेश सिंह, विशाल कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, भूपेंद्र चौरसिया, हीरो साहिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."