Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पति पत्नी के बीच आपसी विवाद में पत्नी ने जो उठाया कदम उसे पति बताने से भी शरमा रहा, पढ़िए क्या है मामला….

48 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। पति ने पत्नी पर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद सो रहे पति पर पत्नी ने ब्लेड से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से भाग गई। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ गुजैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित कच्ची बस्ती वरुण विहार में रहने वाले आजाद प्राइवेट जॉब करते हैं। परिवार में पत्नी सोनम और तीन बच्चों के साथ रहता है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि बीते 14 जून (बुधवार) को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। पति से झगड़े के बाद पत्नी गुस्से में थी। महिला का पति जैसे ही सो गया, पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

शराब का लती है पति

पड़ोसियों ने बताया आजाद शराब का लती है। शराब के नशे में धुत होकर आजाद पत्नी सोनम के साथ मारपीट करता था। पत्नी शराब पीकर आने का विरोध करती थी। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। बीते 14 जून की शाम को भी आजाद शराब पीकर घर पहुंचा था। जब पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। इसके बाद पत्नी ने घटना को अंजाम दिया था।

पत्नी संबंध नहीं बनाती है

आजाद ने बताया कि घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मैं सो गया था। सोते समय पत्नी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। शर्म के बाद मैंने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बीते 22 जून (गुरुवार) को गुजैनी थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी उसके साथ संबंध नहीं बनाती है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

गुजैनी इंस्पेक्टर पवन कुमार के मुताबिक एक शख्स ने पत्नी पर प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़