Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिस आग से बचने के लिए मां-बेटी घर में दुबकी उसी आग ने ली जान…इलाके में मचा हड़कंप

53 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। जिले के करौता गांव में खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। इसमें खाना बना रही महिला और उसकी बेटी दोनों झुलस गए। इलाज को ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर दौड़े और आग पर काबू पाया।

कैसे लगी आग ?

जिले के मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया (35 वर्ष) जो महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है। दोपहर को वह खाना बना रही थी। अचानक गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई।

पूरे घर में आग फैलने से मां बेटी बुरी तरह झुलस गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए पास के पीएचसी परसिया चंदौर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन मां-बेटी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय आग से झुलसने की सूचना है। परिजन मृतकों का शव घर लेकर आ रहे हैं। आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़