Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

चुनावों में बूथों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ अरविंद सहाय

63 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त बूथ सशक्तिकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। जिसमें बूथों का पुनर्गठन एवं प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के भठवा तिवारी शक्ति केंद्र पर भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय की देखरेख में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथों का पुनर्गठन किया गया एवं पन्ना प्रमुख बनाए गए।

डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि चुनाव में बूथों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर हमारा बूथ मजबूत है तो दुनिया की कोई ताकत हमें जीतने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सर्व समाज की पार्टी बन गई है। समाज के सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्व समाज का विकास हो रहा है और समाज के सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ बगैर किसी बिचौलिए का मिल रहा है।

यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, विनय गुप्ता, हृदयानंद गुप्ता, काशी शर्मा, विनोद कुशवाहा, अजय प्रजापति, चंदेश्वर प्रसाद, रफ़ी अहमद, कैलाश वर्मा, नंदलाल प्रसाद, रामेश्वर गुप्ता उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़