Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पत्नियों की अदला-बदली! बेहद दिलचस्प है यह शादी, दो परिवारों से जुड़ा मामला लूट रहा सुर्खियां

51 पाठकों ने अब तक पढा

रुपाली ठाकुर की रिपोर्ट 

खगड़िया, बिहार। बिहार के खगड़िया में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा का विषय इसलिए क्योंकि जिस महिला और पुरुष ने आपस में शादी की है वह दोनों शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें चर्चा के लिए खास क्या है ऐसा तो पहले भी कई बार हो चुका है। तो चलिए हम आपको असल कहानी बताते हैं जिसके चलते इस शादी की हर कहीं चर्चा हो रही है। दरअसल ये पूरा मामला दो परिवारों से जुड़ा है।

बता दें कि चौथम थान क्षेत्र के हरदिया गांव के नीरज कुमार की शादी साल 2009 में पसराहा गांव की रूबी देवी से हुई। शादी के बाद नीरज और रूबी के चार बच्चे भी हुए। इसके बाद नीरज की पत्नी रूबी को उसके मायके के एक युवक मुकेश कुमार से प्यार हो गया। खास बात यह है कि मुकेश भी पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी का नाम भी रूबी देवी है। लेकिन पिछले साल 6 फरवरी 2022 को नीरज की पत्नी रूबी अपने प्रेम मुकेश के साथ भाग गई और दोनों ने शादी कर ली और अपने दो बेटों और एक बेटी को भी अपने साथ ले गई। नीरज के पास एक बेटी ही रह गई। दोनों के भागकर शादी करने के बाद नीरज अपनी बेटी और मुकेश की पत्नी रूबी अपने दो बच्चों के साथ रहने लगी।

इस बीच नीरज को अपनी पत्नी के प्रेमी मुकेश की पत्नी रूबी का फोन नंबर हाथ लगा। दोनों ने अपनी व्यथा एक दुसरे को सुनाई। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। अब बीते 11 फरवरी को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। नीरज ने रूबी और मुकेश को दोनों बच्चों को भी अपना लिया है। नीरज ने एक वीडियो जारी कर अपनी और रूबी की शादी का खुलासा किया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़