Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 4:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

तू 40 बरस की, मैं 25 बरस का… प्यार में नहीं आ रही उम्र की सीमा

36 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

प्यार की कोई उम्र नहीं होती वह कब हो जाता हैं ये पता ही नहीं चलता। डॉ मनोवैज्ञानिक की माने तो एक समय का प्यार अच्छा होता है। यही जब समाज और परिवार के दायरे से अलग हो तो हानिकारक।

अफेयर कोई अपराध नहीं

“ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का बंधन” गजल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह का यह गीत आज भी आप सभी के जुबां पर होगा। मगर इस गाने को कई लोगों ने अपने जीवन में उतार लिया है। प्यार के आगे उनके लिए उम्र महज एक नम्बर बनकर ही रह गया है। राजधानी के कैसरबाग स्थित परिवार कल्याण बोर्ड में इन दिनों कई ऐसे मामले आ रहे हैं जहां कम उम्र के लड़के को अपने से दोगुनी शादी शुदा महिला से प्यार हो गया है, तो कहीं कम उम्र की लड़की को अपने पिता के उम्र के बराबर पुरुष से प्यार है। ऐसे में कई परिवार दरक रहे हैं।

शहर की सोसाइटी में मिले मामले

हाल ही में कई सोसायटी में ऐसे मामले देखे गए है। जहां कई विवाहित महिलाओं का अन्य पुरुषों से संबंध हैं। कहीं लिफ्ट में तो कहीं पार्किंग के सीसीटीवी में उन्हें देखा गया। इनमें ज्यादातर मामले ऐसे थे जिसमें महिलाओं की उम्र 40 के पार है तो पुरुष 30 के अंदर। परिवार कल्याण बोर्ड भी ऐसे कई मामलों में काउंसलिंग कर परिवार में पड़े दरार को मिटाने में लगा है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कोई अपराध नहीं

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने व्यभिचार यानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को अपराध की श्रेणी से हटा दिया है। भारत में अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कानूनी जुर्म नहीं रह गया। साल 2018 में इसे अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया था। इसका नतीजा यह सामने आ रहा है कि महिलाएं हों या पुरुष शादी शुदा होने के बावजूद प्यार में पड़ रहे हैं। हालांकि इसमें भी एक ट्वीस्ट है कि ज्यादातर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें महिला बड़ी उम्र की हैं तो पुरुष कम।

सर्वे में हुआ खुलासा

साल 2017 में एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग ऐप गोल्डन लॉन्च हुआ था। इस साइट ने एक सर्वे किया। जिसमें सामने आया है कि लगभग 55 प्रतिशत शादीशुदा भारतीय अपने जीवनसाथी के साथ कम से कम 3 बार धोखा जरूर करते हैं। इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि धोखा देने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। सर्वे कहता है कि 56 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पार्टनर को धोखा दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

जीवनसाथी की भूल को माफ भी कर देते हैं

48 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि एक ही समय में दो लोगों के साथ प्रेम संबंध में होना संभव है। वहीं 46 प्रतिशत का मानना है कि आप जिसके साथ प्यार में हैं उसके साथ धोखा कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि भारतीयों को जब अपने साथी के किसी और के साथ संबंध होने की जानकारी मिलती है, तो वह उसे आसानी से माफ कर देते हैं। सात प्रतिशत भारतीय बिना कुछ सोचे-समझे अपने साथी को माफ कर देते हैं।

वहीं 40 प्रतिशत भारतीय हालात सामान्य होने पर साथी को माफी दे देते है। इसी तरह 69 प्रतिशत चाहते हैं कि उनका साथी उन्हें माफ कर दे। यह शोध 25 से 50 साल के 1,525 व्यक्तियों पर किया गया है। जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में रहते हैं।

आपको बता दें कि ग्लीडेन अप्रैल 2017 में भारत आया। पिछले साल तक देश में उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या आठ लाख हो चुकी थी। 2018 में उच्चतम न्यायालय के व्यभिचार को अपराध की श्रेणी से हटाने के बाद एप की मेंबरशिप में इजाफा हुआ है। सर्वे का कहना है कि भारत में प्रति 1,000 दंपत्तियों में से 13 का ही तलाक होता है।

इन वजहों से हो रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (मनोवैज्ञानिक )

मनोवैज्ञानिक नलिनी सिन्हा ने बताया कि महिलाएं गैर पुरुष की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है। कई बार अकेलापन, पति का अनदेखा करना, पारिवारिक कलह, पैसे को अधिक महत्ता देना, दिल बहलाने की मानसिकता।

कई बार महिलाओं में यह आदत होती है कि वे पुरुषों को हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है। जिससे भी विवाहोत्तर संबंध बनते हैं। कारण कुछ भी मगर इसका असर परिवार पर पड़ता है। महिला हो या पुरुष ऐसे मामलों में दोनों को एक दूसरे को समझना चाहिए और अपने रिश्ते को मजबूती देनी चाहिए। इससे तलाक के मामलों में कमी आएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़