Explore

Search
Close this search box.

Search

15 March 2025 12:34 am

बूढ़े दूल्हे को देखते ही भड़क उठी दुल्हन, बोली- इसके दीया में तेल नहीं, क्या सुख मिलेगा इससे.. वीडियो ? देखिए

61 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

महाराजगंज: किसी भी इंसान का शादी करना उसकी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है, लेकिन कई बार ये शादी जीवन की सबसे बड़ी सज़ा हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मंच पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने सब की खाट खड़ी कर दी। एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख कर नाराज हो गई है और शादी करने से इनकार कर रही है। दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की वजह से दुल्हन को गुस्सा आ गया है।

जब दुल्हन से पूछा जाता है कि क्या हुआ तो वह कहती है, ‘क्या नहीं हुआ वो पूछो’। फिर एक लड़के की आवाज आती है कि लड़का कितना अच्छा नौकरी वाला है। जिस पर दुल्हन कहती है, ‘नौकरी लेकर हम चाटेंगे क्या। इस बुड्ढा के मुंह में न दांत है, न पेट में आंत होगा, बताओ न इसके दीया में तेल होगा। हमको क्या सुख मिलेगा। कुछ नहीं मिलेगा। हम नहीं करेंगे इससे शादी’।

बेज्जती करवाने के बात पर दुल्हन कहती है, ‘बुड्ढा से शादी कर लेंगे आप लोगों का नाक जुड़ जाएगा। जब बाबा से ही शादी करवाना था तो परदादा को क्यों मरने दिया। उन्हीं से शादी कर लेते। धूमधाम से शादी कर दो लेकिन ये नहीं पता अभी पूरी जिंदगी बची है। दो चार साल बाद मर जाएगा तो क्या दूसरा पति ढूंढते फिरेंगे’। इसके बाद लड़की शादी करने से साफ इनकार कर देती है।

 

वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के भी ढेरों रिएक्शन आए हैं। जहां कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड और फेक बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि लड़की ने बिलकुल सही किया। एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की सही कह रही है, आखिर इतना भी पैसा क्या जरूरी है’. तो एक अन्य ने लिखा, ‘ये जो नौटंकी कर रही है इसको पहले नहीं पता था कि लड़का बुड्ढा है हद है’। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."