आर के मिश्रा की रिपोर्ट
गोण्डा। जनपद गोंडा अन्तर्गत तहसील कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा कमेटी की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया साथ ही साथ आगामी प्रकाशोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
उक्त बैठक में हरजीत सिंह सलूजा को सर्वसम्मति से पुनः प्रधान पद पर मनोनीत किया गया। वहीं सरदार जोगिन्द्र सिंह जानी को सचिव, जसवीर सिंह छाबड़ा को कोषाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह अजमानी को संरक्षक व देवेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, सोनू सिंह छाबड़ा को मैनेजर के पद का दायित्व सौंपा गया।
11 सदस्यीय टीम के चयन के दौरान कुलदीप सिंह, रमनदीप सिंह लवी, वीनस सिंह, डॉ. पुनीत सिंह, नवनीत सिंह, दलजीत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, सतपाल सिंह छाबड़ा, अमरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह अजमानी, रिक्की सिंह, काकु सिंह द्दाबड़ा को शामिल किया गया। इसके उपरांत आगामी कार्यक्रमों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उनके कार्यों को सुचारू रूप से निर्वहन करने एवं अपने पद की गरिमा को बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."