Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 1:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

कथा व्यास पंडित पंकज त्रिपाठी ने भागवत कथा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, वीडियो ? देखिए

49 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया।  जिला के खुखुंदू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत शीसवार, में चल रहे नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस कथा व्यास पंडित पंकज त्रिपाठी जी ने गजेंद्र मोक्ष एवम राजा बलि की कथा सुनाया।

उन्होंने कहा कि परमात्मा प्रेम स्वरूप हैं उनको पाने का माध्यम प्रेम ही है, यह संसार नश्वर है, संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है, संसार के लोग सिर्फ स्वार्थ के वशीभूत होकर प्रेम करते है, अगर प्रेम करना ही है तो केवल गोविंद से कीजिए, ईश्वर जीव के सभी संकट हर लेते है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0a5MIBj2VDk[/embedyt]

कथा के यजमान श्री जगदीश मिश्र एवम उनकी पत्नी श्रीमती सुभावती देवी हैं, उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक परायण पाठ व पूजन आचार्य अमितोष मिश्र जी के द्वारा किया जाता है। कथा 31 अक्टूबर से प्रारंभ है जो 8 नवंबर 2022 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी।

इस दौरान भीम सिंह, उपेंद्र कुमार अमितोष मिश्र,अवधेश दूबे, गुरुदेव तिवारी, रमाशंकर चौरसिया, प्रदुम्न मिश्र, आशा देवी, सुभावती देवी, जगदीश मिश्र, बड़े मिश्र, भंडारी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़