Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सोते समय प्रधान के भाई पर हमला, एक की मौत, एक घायल

58 पाठकों ने अब तक पढा

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। थाना क्षेत्र उमरी बेगम गंज अन्तर्गत एक गाँव में सोते समय प्रधान के दो भाइयों पर धारादार हथियार से हमला कर के एक भाई को मौत के घाट उतार दिया वहीं दूसरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरी बेगम गंज क्षेत्र के ग्राम डिकसिर के ग्राम प्रधान राम भान सिंह के भाई 45 वर्षीय कृष्ण भान सिंह पुत्र अजय सिंह व चचेरा भाई 35 वर्षीय बृजेश सिंह पुत्र मुकुंद सिंह दोनो अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बीती रात्रि तकरीबन एक बजे दोनो भाइयों पर धारादार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें बृजेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कृष्णभान सिंह की चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी मां शैल कुमारी बाहर निकल आई जो घटना को देखकर दंग रह गई। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स एवं सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी पहुँच गए। आनन फानन में घायल कृष्णभान सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

इस विभत्स घटना को लेकर सम्पूर्ण गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान रामभान सिंह ने बताया कि उसका भाई कृष्णभान सिंह, मां शैलकुमारी व कृष्णभान सिंह के बच्चे सगुन और साक्षी गांव में बने घर पर रहते है। वह स्वंम डिकसिर बाजार में बने मकान में रहते है। बीती रात्रि में उस का भाई कृष्णभान सिंह और उसका चचेरा भाई ब्रजेश सिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि में ही कुछ अज्ञात लोग चौपहिया वाहन से आकर धारदार हथियार से हमला करके बृजेश सिंह की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगो से रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। लेकिन इतनी बड़ी कोई रंजिश नही थी कि हत्या करने की नौबत आ जाये। घटना की तहरीर स्थानीय थाने पर दी गई है। पुलिस हत्यारो की तलाश कर रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

 

एक व्यक्ति की मृत्यु व एक लोग के घायल होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए हत्या से जुड़ी जानकारी हासिल करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़