Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गुस्साए पति ने पहले पत्नी की नाक काटी और फिर खुद ही ले गया इलाज कराने; पढ़िए क्या है मामला ?

50 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखीमपुर,  पति-पत्नी का आपसी विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में गुत्थम गुत्था होने लगी। इस दौरान गुस्साए पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले इलाकाई स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम रतसिया निवासी संजय की ससुराल हैदराबाद थाना की अजान चौकी क्षेत्र के ग्राम ढखिया में है। ढखिया के निवासी शिवराम की पुत्री वंदना के साथ संजय की शादी हुई थी। वंदना इन दिनों अपने मायके आई हुई थी, जिसे लेने संजय सोमवार को ससुराल पहुंच गया। कुछ देर तो सब कुछ ठीक रहा, पर बाद में शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

घर के लोग दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का जतन कर रहे थे। इसी बीच पति पत्नी के बीच नौबत हाथापाई की आ गई। इसमें संजय ने वंदना की नाक अपने दांतों से काट ली। वंदना लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई। परिवार के लोग वंदना को गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में भी वंदना की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में अभी कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। न ही इस बात का पता चल सका है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। अजान चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़