Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश ; भूपेंद्र सिंह बने प्रदेश प्रधान

59 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को .यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यह जगह खाली थी। भूपेंद्र सिंह योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा ने त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की है। राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र सिंह को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया था, जिसके बाद उनके यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से आनन-फानन में दिल्ली आकर भूपेंद्र सिंह ने नड्डा से मुलाकात की थी।

पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय से आने वाले भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर सकती है। जानकारों का कहना है कि इसके जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह सबसे मजबूत चेहरा माने जा रहे हैं।

दूसरी तरफ, सीएम योगी की पूर्वांचल की राजनीति पर मजबूत पकड़ है और इस लिहाज से संगठन की कमान पश्चिमी यूपी के जाट नेता को देने को भी पार्टी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा, भूपेंद्र सिंह पुराने स्वयंसेवक हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यूपी भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर लगातार जारी रहा। इस रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल था। उनके ‘संगठन सरकार से बड़ा’ वाले ट्वीट के बाद इन अटकलों को और भी बल मिला था। दूसरी तरफ, पार्टी ने कई ब्राह्मण और दलित चेहरों पर भी मंथन किया था। इनमें सांसद सतीश गौतम, दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा भी रेस में बताए जा रहे थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़