Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; गूंजे भारत माता की जयघोष

56 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा देहात मंडल रूद्रपुर द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में शामिल कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जयकार लगाए। जगह जगह तिरंगा देख लोगो मे राष्ट्रीय जज्बे का जनजागरण देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा सरांव से प्रारंभ होकर बैदा , पचरुखा, पचलड़ी, ईश्वर पुरा, पलिया, भेलउर, जगदीशपुर, बजरंग चौराहा होते हुए नरायनपुर समाप्त हुआ, मुख रूप से उपस्थिति राम सन्तोष शुक्ल, अनिरुद्ध चौधरी, हरेराम द्विवेदी, अरूण सिंह, बिशाल द्विवेदी, और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग मंडलों में भी निकालने की रणनीति बनाई है। तिरंगा यत्रकी तैयारियां विभाग के लोगो द्वारा भी जोर शोर से चल रहा हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़