Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बज्रपात ने एक महिला सहित पुरुष को सुला दिया मौत की नींद

55 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी व तीन महिला घायल हो गयी। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मंझिआंव भेजा गया। मृतकों में एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। घटना शुक्रवार को दिन के ढाई बजे की है।

बेलहथ गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव की मौत ठनका गिरने से हो गयी। वे खेत मे मवेशी चरा रहे थे। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी व ठनका गिरने से उनकी मृत्यु हो गयी।दूसरी घटना नारायणपुर गांव की है, जहां पर सागर चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी गायत्री देवी की ठनका गिरने से मौत हो गयी।साथ ही तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मंझिआंव भेजा गया है। घायलों में सुदर्शन चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी, संतोष चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी दुर्गा देवी व मुंद्रिका चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी बिफनी कुंवर शामिल हैं। उक्त सभी महिला खेत में धान की रोपनी कर रही थीं। बता दें कि बीते गुरुवार को भी बज्रपात से चटनिया गांव का एक युवक व सोनपुरवा गांव के खदेरन राम की सात बकरियो की मौत हो गयी थी। लगातार दो दिनों से बज्रपात की घटना से लोग सकते में हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़