Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोली मारी और फिर ईंट से कुचल कर पार्षद के भतीजे की नृशंस हत्या

53 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

कानपुर। पार्षद के भतीजे की देर रात पहले गोली मारी गई। फिर ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिवारी जनों को उस समय हुई जब नोएडा से पार्षद का फोन घर वालों के पास आया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन आनन फानन एलएलआर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल हुई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसीपी ने बताया कि फायरिंग के बाद ईंट से हमला करने की जानकारी मिल रही है। आसपास के लगे सीसी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।

घटना कल्याणपुर पावर हाउस निवासी विशाल उर्फ ओपो (18) पुत्र सुनील कुमार गुरुवार की देर रात उस समय हत्या कर दी गई। जब वह किसी काम से बाहर निकला था। घटना सुखऊ पुरवा के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले विशाल को गोली मारी गई। जिससे वह गिर पड़ा और बाद में ईंट से कुचलकर उसकी नृशंस हत्या की गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। जिसके बाद हमलावर भाग निकले। घायल पड़े हुए युवक की पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने वार्ड नंबर 44 के पार्षद विजय निषाद को घटना की जानकारी दी।

एसीपी ने बताया

घटना के समय विजय निषाद नोएडा में था। उन्होंने तत्काल परिवारी जनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ विशाल को एलएलआर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता सुनील कुमार ने मोहल्ले के रहने वाले सोनू, शैलेंद्र, राजेंद्र, विकास और राहुल के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसी फुटेज देखे जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। गोली चलने की भी जानकारी मिल रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़