Explore

Search
Close this search box.

Search

15 March 2025 3:05 am

मुखिया संघ के गठन की चर्चा को लेकर मुखियाओं की बैठक आयोजित

64 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में शुक्रवार को उक्त प्रखण्ड के सभी पंचायतों के मुखिया की एक बैठक आहूत की गई, जहां पंचायत के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी, राणाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, पतीला पंचायत के मुखिया अमित कुमार दुबे, डुमरसोता पंचायत के मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, कांडी मुखिया विजय राम, खरौंधा पंचायत परिखा राम, घटहुआँ कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार राम, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लल्लू यादव, शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, पतहरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, सरकोनी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रोहित कुमार का नाम शामिल है।

बता दें कि उक्त बैठक में शामिल सभी मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं इस सम्बंध में खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक का आयोजन मुखिया संघ का गठन को लेकर चर्चा करने हेतु किया गया था।

बैठक में उपस्थित सभी मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगली बैठक का आयोजन प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में आगामी रविवार की शाम तकरीबन 3 बजे से किया जाएगा, जहां मुखिया संघ का गठन किया जाएगा। साथ ही पंचायत में विकास को लेकर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

मौके पर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, खुटहेरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."