Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 9:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एक दूसरे के कर्जदार हैं मुलायम सिंह परिवार; अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को तो साधना गुप्ता ने अपर्णा को दिया है लोन ; वीडियो ?

47 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मुलायम सिंह यादव का परिवार उत्तर प्रदेश का चर्चित राजनीतिक परिवार है। इस परिवार को देश के सबसे बड़े राजनीत कुनबे के तौर पर भी पहचना जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ही इलेक्शन लड़ चुके हैं। 

मुलायम सिंह यादव के परिवार से जो सदस्य राजनीति में हैं, उन्होंने चुनाव आयोग के सामने जो एफिडेविट पेश किया है उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति बताई है। साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई है कि किसपर किसका कितने का कर्ज है। आइए डालते हैें एक नजर:

मुलायम सिंह यादव के लेटेस्ट एफिडेविट के हिसाब से वह 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। मुलायम सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनहोंने बेटे अखिलेश यादव से सवा दो करोड़ रुपए का लोन लिया है।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी की बात करें तो उनपर अपने पति मुलायम का ही करीब पौने सात लाख रुपए का कर्ज है। बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं।

मुलायम सिंह यादव के भाई शिवापल यादव अपनी डॉक्टर बेटी के कर्जदार हैं। उन्होंने अपनी बेटी अनुभा यादव से साढ़े तीन लाख का लोन लिया है।

अपर्णा यादव साल 2017 में यूपी विधानसबा का चुनाव लड़ी थीं। तब उन्होंने जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उन्होंने अपने ससुर मुलायम सिंह यादव से सवा तीन लाख रुपए कर्ज लिये हैं।

अपर्णा यादव पर उनकी सास साधना गुप्ता का भी कर्ज है। साधना गुप्ता से अपर्णा ने एक लाख रुपए के लोन की बात की थी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़