35 पाठकों ने अब तक पढा
नौशाद अली की रिपोर्ट
गोंडा। चकपान गांव में सोमवार सुबह एक लड़की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई काट दी गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस वालों ने टावर से उतरने के लिए लड़की से लाउडस्पीकर के जरिये अनुरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद लड़की टावर से नीचे नहीं उतरी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
लड़की टावर पर चढ़ी थी। पुलिस उसे उतारने के लिए मशक्कत करने में जुटी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है की लड़की मानसिक रूप से कुछ कमजोर है।
![samachar](https://secure.gravatar.com/avatar/e86115157ed39a0c079749c49b91c991?s=96&r=g&d=https://samachardarpan24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."
Post Views: 35