Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

साजिश पर बुलडोजर ; प्रयागराज हिंसा मास्टरमाइंड जावेद के घर की ईंट से ईंट बजा दी बाबाजी ने

46 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज 10 जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमींदोज कर दिया गया है। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि जावेद का घर कानूनी दायरे में तोड़ा गया है। हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद के घर पर रविवार की सुबह पुलिस ने तलाशी ली थी। उसके घर में 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली है। इसके अलावा कई कारतूस और दस्तावेज मिले है। उनकी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहा दिया। बता दें कि गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई।

वहीं, प्राथमिक सूचना के अनुसार, प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि SP अजय कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है।

पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें कि प्रयागराज हिंसा के बाद अब तक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद की बारी

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंच गया है। पुलिस फोर्स और अधिकारी भी मौके पर हैं। बुलडोजर जामा मस्जिद चौराहे से होता हुआ निकला।

पुलिस अटाला, करैली और आसपास के अन्य इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर पर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़